{"_id":"66b40846e67ca28816029d74","slug":"poondri-indoor-stadium-won-in-volleyball-and-guhlas-team-won-in-handball-kaithal-news-c-18-1-knl1004-448315-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाॅलीबाल में पूंडरी इंडोर स्टेडियम और हैंडबॉल में गुहला की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाॅलीबाल में पूंडरी इंडोर स्टेडियम और हैंडबॉल में गुहला की टीम जीती
Thu, 08 Aug 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ब्लॉक स्तर पर हरियाणा सीएम कप खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को आयोजित की गई। इस दौरान वाॅलीबाल में पूंडरी इंडोर स्टेडियम और हैंडबॉल में गुहला की टीम जीती।
इस दौरान विभिन्न खेलों में सैंकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच प्रशांत कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई। इसमें कब्बडी, खो-खो, हैड़बाल, बास्केटबाल, फुटबाल आदि खेल शामिल थे। वहीं, हरसोला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग कैथल के खो-खो प्रशिक्षक अनिल शर्मा की देखरेख में किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव हरसोला के सरपंच बलवान सिंह व ब्लॉक समिति सदस्य राममेहर ने किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इस प्रतियाेगिता में कैथल जिला के छह ब्लॉक कैथल, राजौंद, गुहला, सीवन, कलायत व पूंडरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में खो-खो सेंटर हरसोला की टीम ने ग्राम पंचायत खुराना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ग्राम पंचायत हरसोला की टीम ने ग्राम पंचायत सेंटर को टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले ग्राम पंचायत हरसोला व खो खो सेंटर हरसोला के बीच हुआ। जिसमें खो-खो सेंटर हरसोला ने ग्राम पंचायत हरसोला को 18-09 से हराकर विजेता रही। लड़कियों में पूंडरी ब्लॉक में खो-खो सेंटर डुलयानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजौंद ब्लॉक से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली की टीम विजेता रही।
ग्राम पंचायत हरसोला के सरपंच बलवान सिंह व खो-खो प्रशिक्षक अनिल शर्मा ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
पूंडरी में आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता में लड़कों की 12 टीम व लड़कियों की छह टीम के मुकाबले हुए। इसमें पूंडरी इंडोर स्टेडियम की टीम प्रथम रही। पूंडरी में फुटबाल प्रतियोगिता में लडक़ाें की सात टीमों ने भाग लिया। इसमें फतेहपूर पूंडरी की टीम प्रथम रही।
फुटबाल में चार टीमों ने भाग लिया जिसमें लड़कियों की मानस की टीम प्रथम रही। कबड्डी में लड़कों की 15 टीमों ने भाग लिया। इसमें पाई की लड़कों की सीनियर टीम ने जूनियर टीम को हराया। बास्केट बाल में तीन टीमों ने भाग लिया। जिसमें आरकेएसडी कॉलेज की टीम प्रथम रही। हैंडबाल में गुहला की टीम प्रथम रही।
सीवन के राजकीय स्कूल की टीम व कलायत के शिक्षा भारती की टीम प्रथम, कैथल ब्लॉक की इंडोर स्टेडियम की लड़के व लड़कियों की टीम प्रथम रही। इन टीम के मुकाबले सामने कोई टीम न आने के कारण इन टीमों को विजेता घोषित किया।
इस मौके पर कोच शैलेश रोही, सोहन लाल पीटीआई डूलयानी, विक्रम सिंह डीपीई जाखौली, विनोद ढूल, राममेहर ढुल, सुरेंद्र ढुल, सतबीर ढुल आदि मौजूद थे।