फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political tussle over budget allocation issues.

Kaithal News: बजट वितरण के मुद्दे पर सियासी खींचतान

Fri, 23 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Political tussle over budget allocation issues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बीडीपीओ कार्यालय में वीरवार को कलायत ब्लाक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ज्योति बढ़सीकरी ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा डेढ़ करोड़ रुपये के टाइड बजट और 84 लाख रुपये के अनटाइड बजट का वितरण था। बैठक के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पक्ष में स्पष्ट खींचतान देखने को मिली।

उपाध्यक्ष सोमवती इस बैठक में स्वयं शामिल नहीं हुईं, जबकि उनके समर्थक सदस्य उपस्थित रहे। हाजिरी रजिस्टर के अनुसार 22 में से 19 सदस्य उपस्थित थे। बैठक में बजट वितरण के मुद्दे पर अध्यक्ष पक्ष के 14 सदस्यों ने टाइड और अनटाइड बजट पर सहमति व्यक्त की और अपना पक्ष रखा। वहीं उपाध्यक्ष सोमवती के समर्थक सदस्यों ने बैठक में वोटिंग की मांग करते हुए बैठक छोड़ दी। उनका कहना था कि बजट वितरण में पक्षपात किया जा रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पक्ष में दर्शन सिंणद, रामभूल, शिवानी, पताशो देवी, कविता, पिंकी रानी, दिनेश शर्मा, प्रदीप कुमार, रीना देवी, जयभगवान, सुभाषचंद्र और राजेश कुमार शामिल थे। उपाध्यक्ष पक्ष में सोहनलाल, कुलदीप सिंह, मंजीत, सीमा, सलिंद्र और ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक समिति में 26 दिसंबर को उपाध्यक्ष सोमपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई थी, जो अंतिम समय में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इस बैठक में बजट वितरण की प्रक्रिया में भी इसी दूरियों की झलक साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed