फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political activity intensifies for the post of Deputy Chief of Kalayat Municipality

Kaithal News: कलायत नगर पालिका उप प्रधान पद पर सियासी सरगर्मी तेज

Wed, 31 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies for the post of Deputy Chief of Kalayat Municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका में उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर-12 से पार्षद अमित बेद के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम ने स्थानीय सियासत में खासा हलचल पैदा कर दी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के आठ निर्वाचित और दो मनोनीत पार्षदों ने उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर आपसी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके लिए उपयुक्त महिला प्रत्याशी के तौर पर एक का नाम भी सुझाया गया। पार्षदों ने एकमत से कहा कि नगर पालिका में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाना वर्तमान समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन


पार्षदों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को नई दिशा और गति मिली है। उनका तर्क था कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी न केवल सामाजिक संतुलन को सशक्त बनाती है, बल्कि निर्णय प्रक्रिया को संवेदनशील और प्रभावी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि पार्टी अपनी परंपरा और नीतियों के अनुरूप सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य विकास, कल्याणकारी योजनाओं और राजनीति में समान अवसर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, डीएनटी वाइस चेयरमैन जसवंत पठानिया, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत और मंडल प्रभारी जंगीर सिसला सहित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed