फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Policemen will not use phones while on duty

Kaithal News: ड्यूटी में पुलिसकर्मी नहीं करेंगे फोन का इस्तेमाल

Wed, 18 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Policemen will not use phones while on duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब जिले का कोई भी पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगा। आपातकालीन स्थिति में केवल संबंधित इंचार्ज का मोबाइल ही प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश मंगलवार को एसपी राजेश कालिया ने दिए हैं।

एसपी ने बताया कि हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य ड्यूटी के समय ध्यान भटकने से रोकना और कार्यकुशलता में वृद्धि करना है।
विज्ञापन


उन्होंनेेे कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, ज्यादातर पुलिसकर्मी उसी में व्यस्त रहते हैं, उनके हाथ में हर समय मोबाइल ही होता है, जो फाइल कम और मोबाइल अधिक देखते हैं। मोबाइल में व्यस्त रहने की वजह से जांच अधिकारी का ध्यान भटकता है। जिससे उनकी मानसिकता भी विकृत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर ध्यान देंगे तो उन्हें मोबाइल देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए फाइल में केवल जो संबंधित इन्वेस्टिगेशन से या और किसी ऑफिशियल काम की वजह से मोबाइल का इस्तेमाल है, वही जरूरी है। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेशित किया गया है। उल्लंघन करने वाले पुलिस


कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन में सुधार करना है, जिससे जनता को बेहतर सेवा प्रदान की जा सके। एसपी ने कहा कि महिला या पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा वर्दी में रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed