{"_id":"67acebd8a8743e6aa50c4454","slug":"police-will-be-vigilant-on-valentines-day-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127774-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वैलेंटाइन डे पर चाैकस रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वैलेंटाइन डे पर चाैकस रहेगी पुलिस
विज्ञापन
कैथल। शहर में 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे को लेकर पुलिस चौकस हो गई है। इसके तहत बुधवार को विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की गई है। इस दौरान लेकर कोचिंग सेंटरों और अन्य शिक्षण संस्थानों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है। इसको लेकर पुलिस के करीब 55 जवानों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बाहर तैनात किया गया। इसके साथ ही वहां पर आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि वे किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जिला यातायात थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कुछ शिक्षण संस्थानों से उनके पास शिकायतें आ रही थी। छात्राएं बता रही थी कि कुछ मनचले उन्हें वैलेंटाइन डे को चलते परेशान कर रहे हैं। कोई उन्हें गुलाब देने के लिए कहता है तो कोई अन्य तरीके से परेशान करता है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत शिक्षण संस्थानों के बाहर कर्मचारियों को तैनात किया है।
यदि कोई मनचला किसी लड़की के साथ किसी प्रकार की ज्यादती करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभी बताया कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।