{"_id":"698b8a076bc465275a0ee293","slug":"police-vehicle-collided-four-personnel-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-843333-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस के वाहन को लगी टक्कर, चार कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस के वाहन को लगी टक्कर, चार कर्मी घायल
Wed, 11 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। टीक गांव के पास एक कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं। उनकी शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ में तैनात एएसआई करनैल सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी टीम के पुलिस कर्मचारी ईश्म सिंह, होमगार्ड सतीश और चालक सुभाष के साथ अपराध की रोकथाम के लिए ढांड की ओर जा रहे थे। जब उनकी टीम गांव टीक में पावर हाउस के सामने पहुंची, तो सामने से आ रहे एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे में गाड़ी में सवार सभी पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं और पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार चालक से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी चालक ने अपना नाम गुलाब सिंह, निवासी डयोढ़ खेड़ी बताया। सदर थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।