{"_id":"61d747731a013060453aceca","slug":"police-recruitment-exam-forgery-accused-arrested-for-passing-the-exam-by-sitting-in-his-place-kaithal-news-knl95245575","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा : अपने स्थान पर दूसरे को बैठाकर परीक्षा पास करवाने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा : अपने स्थान पर दूसरे को बैठाकर परीक्षा पास करवाने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन
कैथल। पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार दूसरे दिन पुलिस ने एक ओर ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने दूसरे के स्थान पर बैठकर पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास की थी।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा में खुद के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा पास करने वाले जींद जिले के बेलरखा निवासी 29 वर्षीय आरोपी रविंद्र उर्फ रब्बी को स्पेशल डिटेक्टिव टीम ने काबू किया है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने मुख्य वांछित आरोपी अलीपुरा निवासी प्रवीण उर्फ बिल्ला के साथ 12 लाख रुपये में अपना हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर पास करवाने बारे में बात की थी। जिस पर वांछित आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला ने छात्तर निवासी संजय से बात की।
इस बातचीत के बाद आरोपी रविंद्र उर्फ रब्बी का पेपर कुरुक्षेत्र में आरोपी राहुल उर्फ सुमित गौतम द्वारा देकर पास करवाया गया। आरोपी रविंद्र उर्फ रब्बी ने पेपर पास करवाने की एवज में 6 लाख रुपये नकद अलीपुरा निवासी प्रवीण उर्फ बिल्ला को दे दिए थे और शेष 6 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद दिए जाने थे। इस मामले में आरोपी संजय छात्तर, संदीप छात्तर, अशोक जामनी, राहुल उर्फ सुमित गौतम तथा अश्वनी प्रताप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य वांछित आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला निवासी अलीपुरा की तलाश की जा रही है।