{"_id":"6754b490a684ca200f0e6946","slug":"police-ran-away-after-hitting-the-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-535219-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवकों को टक्कर मार भागी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवकों को टक्कर मार भागी पुलिस
Sun, 08 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड/कैथल। सेवा, सुरक्षा सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस स्वयं सहयोग से दूर भागती नजर आई। चंदलाना के पास डायल 112 का चालक बाइक को पीछे से टक्कर मारकर उनकी सहायता करने के बजाय बाइक को घसीटता हुआ घटनास्थल से भाग गया। उन्हें थोड़ी दूरी पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
लोगों का आरोप है कि पुलिस वाले नशे में धुत्त थे लेकिन ढांड थाना प्रभारी के मुताबिक, मेडिकल में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में हरियाणा पुलिस की डायल 112 गाड़ी शुक्रवार रात के समय मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र की बाइक को पीछे से टक्कर मारकर उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ कर भाग रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डायल 112 गाडी में सवार चालक शराब के नशे में धुत एक बाइक को पीछे से टक्कर मार देता हैं। बाइक सवार दोनों टक्कर लगने से सड़क पर गिर जाते है और उन्हें गहरी चोटें लग जाती है और उनकी बाइक पुलिस की गाड़ी में फंस जाती है, लेकिन डायल 112 सवार कर्मचारी उनकी सहायता करने के बजाय बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक चले जाते है।
विज्ञापन
जब बाइक गाड़ी से नही निकली तो गाड़ी को रोक कर बाइक को निकालने की कोशिश करते है तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। जब ग्रामीणों ने उनसे कहा कि आप एक्सीडेंट करके आए हो और भाग रहे हो। तब पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों को कहा कि हमें तो पता नहीं चला कि एक्सीडेंट भी हो गया है।
वायरल वीडियो में पुलिस वाले कह रहे है कि यह तो सबसे हो जाता है। ग्रामीणों ने घायलों को कौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए कैथल सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों के नाम राजेश व मोहित साकरा बताया जा रहे है। राजेश के सिर गहरी चोट के साथ हाथ का अंगूठा फटा हुआ बताया जा रहा है जबकि मोहित को बाजू में चोट बताई जा रही है। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा हो रही है कि लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मचारियों द्वारा दुर्घटना करने के बाद भी उनका दिल नही पसीजा। आजकल तो आम नागरिक भी दुघर्टना के घायलों का उठाकर अस्पताल पहुंचाने का काम कर देते हैं लेकिन पुलिस ने ऐसा क्यों नहीं किया। शायद वो अपना अपराध बचाने के चक्कर में ही वहां से नो दो ग्यारह हो रहे थे कि किसी को पता ना चले।
इस संबंध में ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि तीनों कर्मचारियों का मेडिकल करवा लिया गया था। जहां एल्कोहल की कोई पुष्टि नही हुई है। दोनों पार्टियों का आपस में समझौता हो गया है।