फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police march on foot in the city

पुलिस ने शहर में किया पैदल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police march on foot in the city
आमजन को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा शहर में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी दलीप सिंह, सिटी थाना एसएचओ शिवकुमार व अन्य थानों के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह मार्च शाम को सात बजे पिहोवा चौक से शुरू हुआ। वहां से कमेटी चौक, मेन बाजार, छात्रावास रोड व पुराना बस स्टैंड से होकर वापस चौक तक निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान आमजन से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। बिना कारण अपने घरों से बाहर न निकलें। इस दौरान विभिन्न थानों से भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने आमजन का आह्वान किया कि कोरोना महामारी के दौरान इससे बचाव के नियमों का पालन करें। अगर किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर आना भी पड़ जाए तो मास्क जरूर पहनें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। सावधानी ही महामारी से बचाव का बढ़िया तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed