{"_id":"697914e87ee8a13c0c0a08b7","slug":"police-line-ground-painted-in-patriotic-colours-kaithal-news-c-245-1-kht1013-144152-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देशभक्ति के रंग में रंगा पुलिस लाइन मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देशभक्ति के रंग में रंगा पुलिस लाइन मैदान
Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन मैदान में पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में सांसद नवीन जिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर झांकियों की प्रतियोगिता में सहकारी चीनी मिल की झांकी को प्रथम स्थान मिला, जबकि मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि आज ही के दिन 76 वर्ष पहले भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसने देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मौलिक अधिकार दिए। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। फिर पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कुरुक्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से दो इंटरनेशनल स्किल सेंटर शुरू किए गए हैं। इसके अलावा आरकेएसडी कॉलेज में भी इंटरनेशनल स्किल सेंटर शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल ने गणतंत्र दिवस समारोह में किसी भी रूप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में भेजने की घोषणा की। इस पर कुल राशि करीब 13 लाख रुपये से अधिक होगी।
इस अवसर पर उपायुक्त अपराजिता, एसपी उपासना, सरदार जगविंद्र सिंह विर्क, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग, राकेश गोस्वामी, प्रवीण प्रजापति, मनीष, सीमा, प्रदीप और श्याम बंसल आदि मौजूद रहे।
आरकेएसडी स्कूल की प्रस्तुति रही प्रथम ः गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आरकेएसडी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुपार्श्व जैन स्कूल की प्रस्तुति द्वितीय और दर्शन अकादमी स्कूल की प्रस्तुति तृतीय स्थान पर रही।
मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, जिला पुलिस कैथल की टुकड़ी द्वितीय और जिला होमगार्ड की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही।
झांकियों की प्रतियोगिता में सहकारी चीनी मिल की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय और राज्य परिवहन विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही। पुलिस, डीआरडीए, आईटीआई, स्वास्थ्य, वन, जन स्वास्थ्य, पंचायत, सहकारी चीनी मिल, कृषि, राज्य परिवहन, डीआईटीएस, आयुष, खेल, बिजली, शिक्षा, रेडक्रॉस, रोजगार और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियों ने सरकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
होली पथ स्कूल के मूक-बधिर बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत राष्ट्रगान ने समारोह में मौजूद सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
ये हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में नरेश कुमार, जिला शिक्षा विभाग से अधीक्षक सुरेश कौशिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढाखेड़ा से प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, खेल विभाग से खिलाड़ी निष्ठा को सम्मान मिला।
एसपी कार्यालय से एएसआई राजेश कुमार, महिला सिपाही मीना देवी और एएसआई बलजीत सिंह, डीसी कार्यालय से विक्रांत गौतम, तहसीलदार कार्यालय से पटवारी राजेश कुमार, प्राथमिक पाठशाला तारांवाली से शिक्षक गुरदीप सिंह, कोषाधिकारी कार्यालय से सहायक पवन कुमार, पीडब्ल्यूडी से संदीप कुमार, बिजली निगम से जूनियर सिस्टम इंजीनियर अंजू, नगर परिषद से लखविंदर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सीमा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मुकेश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निर्मल सिंह, किसान शीशपाल, उप सिविल सर्जन संदीप बातिश और आईटीआई से ड्रेस मेकिंग अनुदेशिका प्रेरणा को भी सम्मानित किया गया।