{"_id":"68b4bd2b634fe66d17081f6e","slug":"police-is-searching-for-the-three-accused-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137132-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीनों आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीनों आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
कैथल। मालखेड़ी गांव निवासी युवक के जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
इस मामले में परिजन जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस की ओर से युवक की तीनों आरोपियों से हुई बातचीत के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया है। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इनमें एक तथ्य यह भी है कि क्या वास्तव में युवक को प्रताड़ित किया जा रहा था।
दरअसल मालखेड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय विक्रम ने 29 अगस्त को ग्योंग गांव के पास जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली थी। इसे पीने से पहले युवक ने एक वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने जिले के तीन लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई प्रदीप ने सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में बताया था कि उसका भाई विक्रम पिछले करीब एक महीने से काफी परेशान चल रहा था। वह परिवार के लोगों से कह रहा था कि कुछ लोग उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। उसने मरने से पहले जो वीडियो रिकॉर्ड की, उसमें कैलरम के नन्हा, सुमन व कैथल के शुभम को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। प्रदीप ने आरोप लगाया कि उन्हीं की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई विक्रम ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि विक्रम के परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई है।
उसकी शादी हो चुकी है। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद