{"_id":"65bea3d80f0d3862c10b93ea","slug":"police-engaged-in-investigation-empty-handed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-319217-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच में जुटी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच में जुटी पुलिस के हाथ खाली
Sun, 04 Feb 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पैक्स के क्लर्क द्वारा सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में दूसरे दिन भी शहर पुलिस जांच में जुटी रही। हालांकि अभी तक मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हैे कि चौशाला गांव निवासी राजबीर दि खडालवा-मटौर कृषि सरकारी समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। एक फरवरी को उसने खनौरी बाइपास कैथल पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने पैक्स प्रबंधक रामकुमार शर्मा, प्रधान निर्मल सिंह व पैक्स कर्मचारी मटौर निवासी राकेश और रामगढ़ निवासी बिशन सिंह को उसकी मौत का जिम्मेवार ठहराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी शीला देवी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। शहर थाना एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।