फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police empty handed in case of murder of teenager

Kaithal News: किशोर की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police empty handed in case of murder of teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में जींद रोड स्थित रेलवे पुल ने नीचे फेंककर 17 वर्षीय किशोर विशल उर्फ रवि की हत्या के मामले में अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। मामले में शहर थाना में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने आपसी झगड़े के चलते किशोर को पुल से नीचे फेंका था। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि किशोर आपसी झगड़े के मामले में जमानत करवाने के लिए गांव टीक से दो अक्तूबर को कैथल आया था, लेकिन छुट्टी होने के कारण अपनी नानी के पास रूक गया। जिन लोगों से उसका झगड़ा हुआ था, उन्हीं पर उसे पुल ने नीचे फैंकने का आरोप लगा है। मृतक की नानी जाखौली अड्डा निवासी मामो देवी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत अनुसार उनका पड़ोसी आशु उनके घर पर आया और उसके दोहते विशाल को अपने साथ ले गया। रात्रि 10-11 बजे के बीच में आशु उसके दोहते रवि उर्फ विशाल को जींद रोड पुल के ऊपर ले गया, जहां पर पहले से वे लडक़े खड़े थे, जिनके साथ लड़ाई झगड़े का केस चला हुआ था। पुल पर धीरा, बलवान, कवि, रवि, बबला व कालू खड़े थे। उन्होंने रवि उर्फ विशाल पर जानलेवा हमला किया और उठाकर पुल से नीचे फेंक दिया। इसी वजह से रवि उर्फ विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रवि उर्फ विशाल को हत्या करने की नीयत से आरोपियों ने पुल से नीचे फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed