Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police conducted a checking drive at Maharana Pratap Chowk.

Kaithal News: महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a checking drive at Maharana Pratap Chowk.
महाराणा प्रताप चौक पर वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
राजौंद। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने चौक से गुजरने वाले दोपहिया सहित अन्य वाहनों को रुकवाकर उनके दस्तावेजों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौकों और मार्गों पर समय-समय पर वाहनों की जांच की जाएगी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से पुलिस का सहयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

महाराणा प्रताप चौक पर वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी। विज्ञप्ति

महाराणा प्रताप चौक पर वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed