फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested Kaithal youth who deported from America

Donkey Route:अमेरिका से डिपोर्ट कैथल के युवक को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा, पहले इंग्लैंड फिर डंकी से यूस पहुंचा

Mon, 17 Feb 2025 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 06:59 PM IST
सार

कैथल के युवक को यूएस से डिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक अक्टूबर 2022 में इंग्लैंड चला गया था। दो साल से ज्यादा समय तक वह इंग्लैंड में रहा। वहां से डंकी रूट के जरिये जनवरी 2025 में अमेरिका चला गया।

विज्ञापन
Police arrested Kaithal youth who deported from America
पुलिस हिरासत में आरोपी रोहित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल का युवक अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा है। अमेरिका से लौटने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई। घर पहुंचते ही युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक अमेरिका से डिपोर्ट होकर रविवार रात ही लौटा था। आरोपी युवक की पहचान कैथल के बेलजंपर खेड़ी गुलाम अली के रहने वाले रोहित के तौर पर हुई है। रोहित को सीवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


दरअरसल, आरोपी रोहित पर वर्ष 2021 में खेड़ी गुलाम अली गांव में लड़ाई झगड़ा के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी रोहित कोर्ट में पेश न होकर अमेरिका भाग गया था। रोहित भी डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। अब यूएस से डिपोर्ट होने के बाद रोहित को थाना सीवन प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में एचसी प्रदीप की टीम ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित पर छह जून 2021 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीनी विवाद में अन्य व्यक्तियों पर हमला किया था। इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं यह मामला कोर्ट में चल रहा था, लेकिन जमानत मिलने के बाद आरोपी रोहित कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसे 4 मई 2024 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहित अक्टूबर 2022 में इंग्लैंड चला गया था। दो साल से ज्यादा समय तक वह इंग्लैंड में रहा। वहां से जनवरी 2025 में अमेरिका चला गया। अमेरिका पहुंचते ही वहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया और अमेरिका से डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed