फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police accused of giving third degree to Dalit woman

Kaithal News: पुलिस पर दलित महिला को थर्ड डिग्री देने का आरोप

Tue, 01 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police accused of giving third degree to Dalit woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर एक दलित महिला के साथ बर्बरता से मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान बताए जा रहे हैं। अंदरूनी हिस्सों से भी खून आने की बात कही गई है। दरअसल, मामला एक युवती की गुमशुदगी की पूछताछ से जुड़ा है, जिसके चलते महिला को पुलिस ने शक के आधार पर शनिवार को हिरासत में लिया था और बाद में उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और चार पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला को बंद कमरे में बेरहमी से पीटा। उनका कहना है कि महिला निर्दोष है और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। महिला की हालत और चोटों के निशान देखकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीवन के नागरिकों और महिला के परिजनों ने डीसी और एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला के पति रोहताश और भतीजे सचिन ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे शिकायत वापस लें।

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप सैनी, भाजपा नेत्री शैली मुंजाल और पूर्व जिला पार्षद मास्टर रतिराम ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य रवि तारांवाली ने बताया कि दलित महिला के साथ अत्याचार का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कैथल एसपी को फोन कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग मामले में कार्रवाई करेगा।


उधर, उपायुक्त प्रीति ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और महिला को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। सीवन गांव के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि थाना परिसर में महिला से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। डीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिला एक मामले में आरोपी है। यदि उसके साथ कोई गलत व्यवहार हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। -सुशील कुमार, डीएसपी

आरोप निराधार और झूठे हैं। शनिवार दोपहर महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन उसके साथ मारपीट नहीं की गई। -ओम प्रकाश, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed