फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   POCSO Act imposed on allegations of sexual abuse

Kaithal News: यौन शोषण के आरोप पर लगा पॉक्सो एक्ट

Thu, 19 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act imposed on allegations of sexual abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की एक कॉलोनी में पड़ोस के युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लड़की के परिजनों ने लगाते हुए पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करवाया है।

सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि करीब चार साल पहले उनके पड़ोस में रहने वाले साहिल का घर पर आना-जाना था। उस दौरान उसकी बेटी की आयु 17 साल थी। लड़की के परिजनों के मुताबिक, साहिल बेटी का पीछा करके छेड़खानी करने लगा। इसके बाद दोनों की आपस में बात होने लगी।

करीब छह माह पहले उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान साहिल उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब जैसे ही पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस समय लड़की के साथ छेड़खानी हुई, उस समय वह नाबालिग थी। इसके तहत ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप

कैथल। चीका थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि 7 जून को सोनी नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed