फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players will get facilities only after document verification

Kaithal News: दस्तावेज सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 03 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Players will get facilities only after document verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए संचालित 114 खेल नर्सरियां युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रही हैं। इन नर्सरियों में सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण लेकर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराना है।

इन दिनों खेल नर्सरियों में कोच खिलाड़ियों के वश्यक दस्तावेज पूरे करवाने में जुटे हैं। खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। कोच यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी कागजात पूर्ण और सही हों, ताकि भविष्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही खिलाड़ियों को नर्सरी की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र और योग्य खिलाड़ियों को ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि कई बार अपूर्ण या गलत दस्तावेजों के कारण खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होती है। इसी समस्या से बचने के लिए पहले ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कोच खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कागजात एकत्रित कर रहे हैं।

खेल नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, खेल सामग्री, किट और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर भी मिलते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन बेहतर होता है।

जिले में चल रही यह पहल न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ा रही है। यदि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो जाती है, तो आने वाले समय में कैथल के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे।


फुटबॉल खेल नर्सरी के लिए ट्रायल आज

कैथल। पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम चार बजे फुटबॉल खेल नर्सरी के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सत्र 2026-27 के लिए यह ट्रायल केवल लड़कों के लिए होंगे। ट्रायल में चयनित अंडर-14 खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इच्छुक खिलाड़ियों को हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और बैंक खाता विवरण साथ लाना अनिवार्य होगा। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed