फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players sweating even in the harsh winter

Kaithal News: कड़ाके की सर्दी में भी पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Fri, 16 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Players sweating even in the harsh winter
सर्दी में भी बॉक्सिंग का अभ्यास करते ​खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कड़ाके की ठंड के बीच तापमान लुढ़कने के बावजूद खिलाड़ियों के हौसले कमजोर नहीं पड़े हैं। आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में सुबह और शाम देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं।

कंपकंपा देने वाली सर्दी में भी खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है। उनके जुनून के आगे ठंडी हवाएं और ठिठुरन भी फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। सुबह के समय जब आम लोग घरों में अलाव और रजाइयों में सिमटे रहते हैं, उस वक्त आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की हलचल शुरू हो जाती है और वे अभ्यास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन


यहां के बॉक्सिंग रिंग में गूंजते पंच, रस्सी कूदते खिलाड़ियों की फुर्ती और कोचों की सख्त हिदायतें पूरे माहौल को जीवंत बना देती हैं। स्टेडियम में बॉक्सिंग के साथ-साथ कबड्डी, एथलेटिक्स और फिटनेस ट्रेनिंग से जुड़े खिलाड़ी भी नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग कोच गुरमीत और जूडो कोच जोगिंद्र खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

अनुशासन और देशभक्ति की पाठशाला बन रहा स्टेडियम : स्टेडियम में अभ्यास कर रहे संदीप, मनिंद्र सहित अन्य खिलाड़ियों का कहना है कि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति का भाव सिखाता है। कई खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखे हुए हैं। अभिभावक भी बच्चों के इस जज्बे को देखकर उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।


बॉक्सिंग कोच गुरमीत का कहना है कि एक सच्चे खिलाड़ी के लिए मौसम कभी बाधा नहीं बनता। मुकाबले के दौरान मौसम नहीं देखा जाता, इसलिए अभ्यास भी हर हाल में होना चाहिए। ठंड के मौसम में प्रशिक्षण करने से सहनशक्ति और मानसिक मजबूती दोनों बढ़ती हैं। जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास की। उन्होंने बताया कि यहां जूडो के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। खिलाड़ी सुबह और शाम दोनों सत्रों में अभ्यास कर रहे हैं और उन्हें उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

सर्दी में भी बॉक्सिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी।

सर्दी में भी बॉक्सिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed