फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players showed enthusiasm in the games, shed a lot of sweat

Kaithal News: खिलाडि़यों ने खेलों में दिखाया जोश, खूब बहाया पसीना

Thu, 19 Sep 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Players showed enthusiasm in the games, shed a lot of sweat
कैथल। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में बुधवार को दूसरे दिन खंड स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया। कक्षा तीन से पांचवीं तक के लड़कों और लड़कियों के मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में हुए।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार व खेल इंचार्ज एएईओ नरमैल सिंह ने किया। उन्होंने खेल के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों को परिचय लिया व उन्हे आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


एएईओ नरमैल सिंह ने बताया कि दूसरे दिन लड़कियों के कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, चैस, कैरम व रस्साकशी ओर केवल योग के लड़के व लड़कियों मुकाबले हुए जिसमें सभी खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को लड़के-लड़कियों के सभी एथलेटिक्स मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम के मैदान में होंगे। खेलों को सुचारु रूप से करवाने के लिए इन मुकाबलो में लगभग सौ के करीब ऑफिशियल, पीटआई व डीपीई की डयूटियां लगाई गई है। यह जानकारी एएईओ नरमैल सिंह ने दी।

इस अवसर पर कनवीनर विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, बलजीत मलिक, कुलदीप डीपीई, विमल कुमार, हकिकत राय पीटीआई, गौरव पीटीआई, अनुराधा डीपीई, सुनील डीपीई, दलबीर जेबीटी, कुलदीप माजराजेबीटी, रामनिवास नौच, मूर्ति पीटीआई व डीपीई बीरो देवी मौजूद रहे।

n
कुश्ती में 20 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान जीएमपीएस हरसोला बस्ती की खिलाड़ी वशिंका ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 22 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान जीआरवीएमएस कैथल की खिलाड़ी यशिका ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान पाडला की प्रीती ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 24 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी स्कूल की खिलाड़ी अनिशिंका ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 26 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी स्कूल की खिलाड़ी वंशिका ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान पाडला की गुरप्रीत ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 28 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान जीआरवीएमएस कैथल की खिलाड़ी तानिया ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान दर्शन अकादमी स्कूल की खिलाड़ी गुजन ने हासिल किया।


n
कुश्ती में 30 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी स्कूल की खिलाड़ी दीप्ती ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 32 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी स्कूल की खिलाड़ी नेहा ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 34 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान जीआरवीएमएस कैथल की खिलाड़ी नेहा ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान सिसमौर की खिलाड़ी नीलविन ने हासिल किया।

n
कुश्ती में 34 प्लस किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान सिसमौर की खिलाड़ी वंशी ने हासिल किया।

n
कैरम में प्रथम स्थान जीपीएस सिरटा ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान दर्शन अकादमी स्कूल ने हासिल किया।

n
खो-खो में प्रथम स्थान हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान बाल विकास ग्लोबल स्कूल तितरम ने हासिल किया।

n
कबड्डी में प्रथम स्थान हिंदू कन्या स्कूल ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान जीपीएस गुहणा ने हासिल किया।

n
रस्साकशी में प्रथम स्थान लिटल फलावर स्कूल ने हासिल किया ओर दूसरा एसबीएस स्कूल ने हासिल किया।

n
शतरंज में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी स्कूल कैथल ने हासिल किया ओर दूसरा स्थान दर्शन अकादमी स्कूल जगदीश पुरा ने हासिल किया।

n
योगा लडक़ों में ओएसडीएवी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया ओर दूसरा स्थान सिल्वर ऑक स्कूल ने हासिल किया।

n
योग लड़कियों में ने प्रथम स्थान आर्यन इंटर नेशन स्कूल ने हासिल किया, दूसरा स्थान ओएसडीएवी स्कूल की टीम ने हासिल किया ओर तीसरा स्थान राजकीय प्राथमिक स्कूल कठवाड़ ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed