{"_id":"65381ccfe4374d11180f0914","slug":"players-increased-the-prestige-of-schools-by-winning-medals-kaithal-news-c-18-1-knl1004-249413-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बढ़ाया स्कूलों का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बढ़ाया स्कूलों का मान
Wed, 25 Oct 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पूंडरी। आरकेएसडी महाविद्यालय के खिलाडियों की तैराकी में वाटर पोलो टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर काॅलेज का मान बढ़ाया है। उधर, कराटे में पूंडरी की खुशी ने स्वर्ण पदक जीतकर मान बढ़ाया।
आरकेएसडी महाविद्यालय के प्रिंस ने तैराकी के बैक स्ट्रोक स्पर्धा मे स्वर्ण, रिले टीम ने रजत पदक हासिल किए। प्रिंस एवं विशाल ने अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। काॅलेज पहुंचने पर प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल ने खिलाडियो और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला को बधाई दी। इस अवसर पर बाक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, प्रो. अनूप धीमान, शूटिंग कोच संजू, प्रो. उर्मिल मौजूद रहे।
उधर, यमुनानगर में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पूंडरी की खुशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोच विकास ढलवल ने बताया कि खुशी के अलावा उनकी अकादमी के अन्य बच्चों ने भी स्वर्ण व अन्य पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद खुशी का चयन राष्टï्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने खुशी की इस उपलब्धि के लिए उसके अभिभावकों को बधाई दी। खुशी के पिता पवन सैनी व मां ममता देवी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है और वे अपनी बेटी को इसी तरह आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं। बताया कि खुशी अभी पूंडरी के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में शिक्षा हासिल कर रही है। इससे पहले भी उसने भिवानी व पूंडरी में हुई राज्य स्तर की कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
विज्ञापन
खुशी की इस उपलब्धि पर उसके कोच व एकेडमी के अन्य पदाधिकारियों ने उसे बधाई दी।