{"_id":"674b837f58beac81fa029444","slug":"players-included-in-haryana-team-were-welcomed-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124633-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरियाणा की टीम में शामिल खिलाड़ियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरियाणा की टीम में शामिल खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन
कैथल। पंजाब में आयोजित हुई पहले राष्ट्रीय महिला टेपबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली हरियाणा की टीम में शामिल रही खिलाड़ियों को सीवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के खिलाड़ियों के सम्मान में कस्बा के दादा खेड़ा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में गुहला के विधायक देवेंद्र हंस मुख्य अतिथि रही। उन्होंने खिलाड़ियों के विजयी जुलूस को रवाना किया। हरियाणा टेबल क्रिकेट संघ के प्रदेश महासचिव संजय सैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 व 28 नवंबर को पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के आकल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। इसमें हरियाणा सहित जम्मू, कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि लगभग 15 राज्यों में भाग लिया था।
कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में जीत का परचम लहरा रही हैं। वे अपनी लगन और मेहनत से कई मुश्किलों को पार कर रही हैं और अपने सपनों को हासिल कर रही हैं। बेटियों की बदौलत ही आज देश और प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। बेटियों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर कार्य कर रहीं हैं। इस अवसर पर हरियाणा टेप-बाल क्रिकेट संघ के प्रदेश सचिव संजय सैन, सीवन हरियाणा महिला टीम कोच सुदर्शन सिंह सीवन, बब्बू व कुरुक्षेत्र से कुलदीप सैनी व टीम उपस्थित रही।