{"_id":"6aa04dad66bafaf37f0366f9","slug":"players-from-kaithal-won-four-gold-and-three-bronze-medals-at-the-state-level-judo-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154844-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल के खिलाड़ियों ने जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल के खिलाड़ियों ने जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक
विज्ञापन
कैथल। फतेहाबाद में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में कैथल के 27 खिलाड़ी तीन आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग में सात, अंडर-17 में 10 और अंडर-19 में 10 खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता के मुकाबले 10 सितंबर तक चलेंगे। कोच जोगिंद्र सिंह और कोच व डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने अंडर-14 में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं अंडर-17 में दो स्वर्ण पदक और अंडर-19 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक खिलाड़ी जीत चुके हैं। इस तरह जिले की झोली में अब तक चार स्वर्ण और तीन कांस्य समेत सात पदक आ चुके हैं।
कोच के अनुसार अभी कई मुकाबले बाकी हैं। अंडर-14 में तीन मुकाबले, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में पांच-पांच मुकाबले खेले जाने हैं। अलग-अलग आयु वर्ग और वजन श्रेणियों में करीब 15 मुकाबले अभी लंबित हैं। ऐसे में कैथल के खिलाड़ियों से आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कोच ने बताया कि जिले के खिलाड़ी अभी करीब आठ से 10 और पदक जीतने की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
कोच जोगिंद्र सिंह और संदीप कुमार ने बताया कि इससे पहले लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में भी कैथल की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अब लड़कों की टीम से भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है। खिलाड़ियों का दल मंगलवार को कोचों के साथ फतेहाबाद के लिए रवाना हुआ था और प्रतियोगिता के पहले ही दिन सात पदक जीतकर टीम ने शानदार शुरुआत की है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार और सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने पदक विजेता खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की शुरुआत में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि बाकी मुकाबलों में भी खिलाड़ी इसी तरह दमदार प्रदर्शन करते हुए कैथल को चैंपियन बनाकर लौटेंगे।