{"_id":"629914aef9612625581afde7","slug":"play-with-players-will-be-the-examination-of-coaches-in-india-kaithal-news-knl1102734191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के साथ खेलो इंडिया में होगी प्रशिक्षकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के साथ खेलो इंडिया में होगी प्रशिक्षकों की परीक्षा
विज्ञापन
33-कैथल। छोटूराम इंडोर स्टेडियम में जूडो के खिलाडिय़ों को अभ्यास करवाते हुए कोच जोगिंद्र सिंह।
- फोटो : Kaithal
कैथल। खेलो इंडिया में विभिन्न खेलों के लिए चयनित जिले के 19 खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहे, इसके लिए सुबह व शाम स्टेडियम में उनके साथ प्रशिक्षक भी पसीना बहा रहे हैैं। खिलाड़ियों के साथ यह प्रशिक्षकों के लिए भी परीक्षा की घड़ी है। दरअसल, जिस भी प्रशिक्षक के बच्चे मेडल लेकर आएंगे, उसके साथ उनका नाम भी रोशन होगा।
विभिन्न खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों का कहना है कि उनका मकसद हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। खिलाड़ी तड़के चार बजे उठकर स्टेडियमों में पहुंच जाते हैं। इसके बाद प्रशिक्षक जी-जान से उनसे मेहनत करवाते हैं। छोटू राम स्टेडियम में बॉक्सिंग, जूडो, पाई गांव के स्टेडियम में कबड्डी, हाबड़ी गांव में हॉकी, वालीबॉल के अलावा ताइक्वांडों का खिलाड़ी जीत खेल अकादमी कैथल में पसीना बहा रहे हैं।
कोच गुरमीत ने बताया कि हमारी ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन पर हम अतिरिक्त समय लगा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और अधिक बेहतर किया जा सके। खिलाड़ियों के खेल सुधार के लिए मेहनत कराई जा रही है। बड़ी प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत सके।
विज्ञापन
जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। सभी कोच पूरी तरह से गंभीर हैं और छुट्टी के दिन भी उनके साथ पसीना बहा रहे हैं। उन्हें खेल सुधार के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि खेलों इंडिया में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ये प्रशिक्षक करवा रहे हैं तैयारी
बॉक्सिंग में राजेंद्र, गुरमीत व विक्रम, एथलेटिक्स में सतनाम सिंह, हैंडबाल में प्रशांत राय, वॉलीबाल में कर्मबीर, जुडो में जोगेंद्र, हॉकी में गुरबाज सिंह, ताइक्वांडों में विक्रम बच्चों की तैयारी करवा रहे हैं।

32-कैथल। कठिन अभ्यास.........बॉक्सिंग खिलाडिय़ों को अभ्यास करवाते हुए कोच गुरमीत सिंह।- फोटो : Kaithal