{"_id":"69332ec9e2a7c2bea30b1d7b","slug":"pipelines-will-be-laid-in-22-colonies-at-a-cost-of-rs-22-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141707-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 22 कॉलोनियों में 22 करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 22 कॉलोनियों में 22 करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन
Sat, 06 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
विक्रम सिंह
कैथल। शहर की हाल ही में नियमित हुई 22 कॉलोनियों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इनमें 22 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी को घर-घर स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजा गया बजट स्वीकृत हो चुका है और अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस राशि से न केवल नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, बल्कि पुरानी लाइनों की मरम्मत भी की जाएगी। विभाग की योजना है कि नहरी और ट्यूबवेल का पानी प्रत्यक्ष रूप से घरों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे लोग अब निजी ट्यूबवेलों पर निर्भर नहीं रहेंगे।
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैद ने बताया कि इन कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट स्वीकृत हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहरवासियों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी और लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
लाभान्वित होने वाली हैं ये कॉलोनियां
n
अमृत सरिया डेरा
n
शुगर मिल कॉलोनी पार्ट दो
n
रणधीर कॉलोनी फेज एक
n
डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन दो
n
शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
n
अर्जुन नगर एक्सटेंशन एक
n
ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
n
शुगर मिल कॉलोनी पार्ट तीन
n
भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
फेज दो
n
जनकपुरी एक्सटेंशन तीन
n
जनकपुरी एक्सटेंशन एक
n
जीवन राइज के पीछे की कॉलोनी
n
हेरिटेज स्कूल के पास की कॉलोनी
n
मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
n
ओशो पुरम विस्तार कॉलोनी
n
देवीगढ़ के पास की कॉलोनी
n
राधा स्वामी सत्संग भवन के पास की कॉलोनी
n
कपिल नगर कॉलोनी
n
मॉडल टाउन बेनाम कॉलोनी
n
सीता नगर
n
अनाज मंडी कॉलोनी
n
ऋषि नगर बेनाम कॉलोनी