फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pihu, Ishanvi Sharma, and Mishthi have made a name for themselves in yoga.

Kaithal News: पीहू, ईशानवी शर्मा और मिष्ठी ने योग में बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pihu, Ishanvi Sharma, and Mishthi have made a name for themselves in yoga.
योगा ​खिलाड़ी मिष्ठी। कोच - फोटो : 1
कैथल। द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल कैथल की छात्राएं पीहू, ईशानवी शर्मा और मिष्ठी ने अपनी मेहनत और लगन से योग के क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की अंडर-11 योग प्रतियोगिता में तीनों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। तीनों छात्राएं पिछले दो से तीन वर्षों से नियमित रूप से योग का अभ्यास कर रही हैं। वे पढ़ाई में भी अव्वल हैं। इन छात्राओं का कहना है कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


पीहू पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस अनुभव के साथ वह अब दोबारा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी है। वहीं मिष्ठी ने पहली ही बार में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। उसने पहले ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया और इसके बाद जिला स्तर पर भी बाजी मारी।
विज्ञापन


ईशानवी शर्मा ने भी मेहनत के दम पर अपनी पिछली उपलब्धि को बेहतर किया है। वह पिछले वर्ष जिला स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुई थी, लेकिन उस समय पदक नहीं जीत सकी थी। इस बार लगातार अभ्यास करते हुए उसने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों छात्राओं की सफलता के पीछे योग अनुदेशक शुभम वालिया का मार्गदर्शन भी अहम रहा। वे नियमित रूप से छात्राओं को अभ्यास करवाने के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं। स्कूल की प्रिंसिपल सपना सिंह और चेयरमैन अधिवक्ता प्रद्युम्न ने छात्राओं और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता अन्य बेटियों को भी खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

योगा खिलाड़ी मिष्ठी। कोच

योगा खिलाड़ी मिष्ठी। कोच- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed