{"_id":"64d7dad4b6cbbe5e490d8144","slug":"pickup-collided-with-the-farmer-who-was-going-to-water-the-field-died-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-3148-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेत में पानी लगाने जा रहे किसान को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेत में पानी लगाने जा रहे किसान को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 13 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेत में पानी लगाने जा रहे करीब 45 वर्षीय किसान की मोटरसाइकिल को एक पिकअप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई। शिकायत पर पुलिस ने करनाल निवासी गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव खरक पांडवा निवासी आजाद ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। 11 अगस्त को रात के समय उसका पिता राममेश्वर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था। वह अपने पिता राममेश्वर के इंतजार में खेत के साथ लगती सड़क पर खड़ा था। जब करीब साढ़े 10 बजे उसका पिता महादेव राजस्थानी होटल के पास पहुंचा तो कलायत की तरफ से आ रहे एक पिकअप गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर उसके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना होने के बाद वाहन चालक उसके पास आया और पूछने पर स्वयं को पुंडरिक जिला करनाल निवासी अजय बताया। लोगों को आता देख वह वाहन सहित भाग गया। वे उसके पिता को अस्पताल लेकर गई, जहां चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।