{"_id":"6918d5b5251438cedf0f78d7","slug":"physical-verification-of-rice-mills-continues-work-underway-under-the-leadership-of-kalayat-sdm-kaithal-news-c-245-1-kht1013-140744-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राइस मिलों का भौतिक सत्यापन जारी, कलायत एसडीएम के नेतृत्व में चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राइस मिलों का भौतिक सत्यापन जारी, कलायत एसडीएम के नेतृत्व में चल रहा काम
Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
राइस मिलों का भौतिक सत्यापन जारी, कलायत एसडीएम के नेतृत्व में चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत एसडीएम अजय हूडा के नेतृत्व में गुहला क्षेत्र की राइस मिलों की भौतिक सत्यापन का कार्य तेज़ी और सुचारु रूप से जारी है। वेरिफिकेशन का मुख्य उद्देश्य राइस मिलों को अलॉट किए गए धान और मौके पर मौजूद स्टॉक के मिलान के माध्यम से किसी भी तरह की विसंगति को रोकना है।
एसडीएम अजय हूडा ने बताया कि टीम अब तक कुल 10 राइस मिलों की वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक कर चुकी है। शेष राइस मिलों की जांच भी बारीकी से जारी है। यह प्रक्रिया सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सत्यापन के दौरान सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अलॉट धान की मात्रा का मिलान, मिल परिसर में मौजूद वास्तविक स्टॉक की गिनती और गुणवत्ता जांच, स्टॉक रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि इस प्रक्रिया से स्टॉक की हेराफेरी पर प्रभावी रोक लगेगी और पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी।