फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Physical verification of agricultural equipment will be done today and tomorrow

Kaithal News: आज व कल होगा कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन

Tue, 06 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of agricultural equipment will be done today and tomorrow
कैथल। राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यंत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन छह व सात मई को किया जाएगा। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए सरकार कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान राशि देती है।
विज्ञापन

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल के उप निदेशक डाॅ. बाबू लाल ने दी है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2024-25 के तहत 70 प्रतिशत अनुदान के लिए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 30 जनवरी, 2024 को हो गया था और जिनकी अनुदान राशि एक लाख से ज्यादा है, उन कृषि यंत्रों का 30 प्रतिशत अनुदान राशि के लिए स्कीम की दिशा-निर्देशानुसार पुन: भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक कृषि अभियंता कैथल इंजीनियर जगदीश चंद्र ने बताया कि बेलिंग मशीन व हरवेस्टर का भौतिक सत्यापन छह मई को व सुपर सीडर मशीन का भौतिक सत्यापन सात मई को किया जाएगा। चार अगस्त तक इन यंत्रों के लिए विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया गया था। यंत्र खरीद कर 30 सितंबर तक पोर्टल पर बिल भी अपलोड हो चुके हैं। कृषि यंत्रों का दोबारा भौतिक सत्यापन डीसी की अध्यक्षता में गठित टीमें ब्लॉकों की नई अनाज मंडियों में होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed