{"_id":"67759de77cf7bac7530b0ee7","slug":"phirni-construction-started-in-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551742-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में फिरनी निर्माण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में फिरनी निर्माण का शुभारंभ
Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। लंबे समय से निर्माण की बाट जोह रही सीवन गांव की मुख्य फिरनी का निर्माण नए साल में शुरू कर दिया गया।
बुधवार को पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने सड़क के पुनर्निर्माण का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना कर किया। यह सड़क लंबे समय से खस्ता हालत में थी और लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
इस सड़क के निर्माण के लिए सीवन के लोगों ने कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने इस अवसर पर कहा कि वह गांव में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने देंगे। गांव की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।
कुलवंत बाजीगर ने अपने विधायक कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी का आशीर्वाद उनके साथ है, जिससे वे क्षेत्र में कई नई योजनाओं को गति देने की योजना बना रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह गांव के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। बेहतर सड़कें विकास की धुरी होती हैं, और इस पहल से सीवन के लोगों को सामाजिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सरपंच व वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मुंजाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार, नरेश मुंजाल, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, बालकृष्ण मोरे, गगन नाथ, विनेश मेहता, श्याम सरदाना नंबरदार सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।