फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People stopped the work of digging up the road

Kaithal News: लोगों ने रुकवाया सड़क को उखाड़ने का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People stopped the work of digging up the road
गुहला-चीका। वार्ड नंबर 16 में सेक्टर नंबर चार में मात्र आठ माह पहले 20 लाख रुपये खर्च कर ब्लाॅक से सडक़ बनाई गई थी। कुछ दिन पहले नगरपालिका के एक ठेकेदार ने इस सड़क को उखाड़ दिया। सड़क को उखाड़े जाने की सूचना जैसे ही वार्ड के पार्षद तरसेम गोयल व सेक्टर वासियों अर्जुन ढिल्लो, विनोद कुमार आदि को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और सड़क को उखाड़े जाने के काम को रुकवाया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 16 के पार्षद तरसेम गोयल ने बताया कि हुड्डा सेक्टर चार की सडक़ों की हालत वर्षों से खराब पड़ी थी। गोयल ने बताया कि सेक्टर वासियों की मांग पर हैफेड गोदाम के साथ वाली रोड़ को ब्लाक से पक्का करवाया था और इस पर 20 लाख रुपये खर्च आई थी लेकिन नगरपालिका के एक ठेकेदार ने बिना बताए सडक़ को उखाडऩा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि शहर में सैकड़ों ऐसी गलियां है जो लंबे समय से टूटी पड़ी है। लोग इन इन गलियों को बनाने की बार बार मांग कर रहे है। गोयल ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारी टूटी गलियों को बनाने की बजाए पहले से बनी हुई गलियों व सडक़ों को उखाड़ कर दोबारा से बना रही है। तरसेम गोयल ने कहा कि यदि चीका शहर में पिछले अढ़ाई साल में करवाए गए कार्यों की सरकार विजिलेंस से जांच करवाए तो यहां एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed