फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People's spirits are crushed by the attitude of the sun

सूरज के तेवर से लोगों के हौसले पस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
People's spirits are crushed by the attitude of the sun
19-कैथल। भीषण गर्मी पार्क रोड पर सिर पर कपड़ा ओढ कर गुजरते हुए युवा। - फोटो : Kaithal
कैथल। बढ़ता तापमान लोगों का सिर घुमा रहा है। हालांकि गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं लेकिन फिर भी धूप में लोगों को चक्कर आ जा रहे हैं। सूरज के तेवर से ज्यादातर लोगों के हौसले पस्त है। हालांकि मजबूरी वश लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में वे दोपहर में गर्मी से बचने के लिए शीतल पदार्थों का सहारा ले रहे हैं तो कहीं पेड़ की छांव में आराम करते नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ज्यादातर सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिखे। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

गर्मी का आलम यह है कि सुबह आठ बजे के बाद सूरज की तपिश शरीर को परेशान करने लगती है। समय बढ़ने के साथ ही पूरे दिन लोगों को बदन झुलसा देने वाली धूप का सामना करना पड़ा। वहीं बाजार भी सूने रहे। गर्मी ने लोगों का शेड्यूल ही बदल दिया है। धूप इतनी तेज हो रही है कि इसे ज्यादा देर सहन नहीं किया जा सकता। मौसम गर्म होने से सुबह से अपराह्न बाद तक लोगों ने घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। दोपहर में मजबूरी वश ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कहीं कोई मुंह और सिर पर कपड़ा रखकर तो कोई छाता लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर बिजली कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। गर्मी के तीखे तेवरों के बीच बिजली की भी किल्लत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गर्मी के साथ-साथ अन्य कार्य भी बिजली बाधित रहने से प्रभावित हो रहे हैं। न तो नींद पूरी हो रही और न कामकाज ठीक से कर पा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और चढ़ सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक और पारा चढ़ने की आशंका है। उन्होंने सब्जी किसानों को सलाह दी कि वे फसलों का विशेषकर ध्यान रखें। ज्यादा गर्मी होने के कारण सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं किसान धान की पनीरी का विशेष ख्याल रखें।

बिना भोजन बाहर न निकले
डॉक्टर संदीप ने कहा कि कम से कम बाहर निकलें। बीमार होने का खतरा है। यदि बहुत जरूरी हो तो भोजन करके ही बाहर निकले। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। छतरी का प्रयोग करें। ठंडे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। धूप में खड़े होकर व्यायाम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed