फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People of Chandana Gate protested

Kaithal News: चंदाना गेट के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 01 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
People of Chandana Gate protested
कैथल के चंदाना गेट पर ​स्थित वार्ड 29 में गली नंबर एक निवासी समस्या से अवगत करवाते हुए। सोशल मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के चंदाना गेट स्थित वार्ड-29 की गली नंबर-1 में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लंबे समय से टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था से परेशान लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से गली की हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हादसों का बना खतरा : क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गली की स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और बाइक सवार गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा देवी ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। बारिश के समय कीचड़ और फिसलन बढ़ने से हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे स्कूल जाते समय बच्चे भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं।


बार-बार शिकायत, फिर भी नहीं समाधान

वार्ड निवासी सुनील ने बताया कि नगर परिषद में कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग से आकर निरीक्षण करने और समाधान कराने की मांग की है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गली की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed