फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people forget covid rules

कोविड नियम भूले लोग दे रहे तीसरी लहर को न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
people forget covid rules
हरियाणा में 14 जून तक नए नियमों के साथ लॉकडाउन बढ़ाया गया है। दुकानों के साथ अब शॉपिंग मॉल और होटल भी खुल चुके हैं। शहर के मुख्य बाजारों में स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन बाजारों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कई जगह लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऑड-ईवन के नियम का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में मेन बाजार, रेलवे गेट, नरवानियां, भगत सिंह चौक, सब्जी मंडी, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार इत्यादि मार्केट में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सुबह व शाम को बाजारों में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। बिना मास्क के ही लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं। लोग सामाजिक दूरी को तो भूल ही गए हैं। बाजारों में कोविड से बचाव के लिए लोग एहतियात नहीं बरत रहें हैं। न ही सरकार के सम-विषम निर्देशाें का पालन हो रहा है। दुकानें सम-विषम नियम के आधार पर खोलने के निर्देश हैं। यदि बाजारों में सोशल दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा हे। जिससे संक्रमण फैलाव का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

---
पुलिस, नप की टीम करवा रहीं नियमों का पालन
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा भी लोगों को बार बार आह्वान किया जा रहा है कि कोरोना केस कम हुए हैं। लेकिन कोरोना अभी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। अभी हमें सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बाजारों में राइडर भी छोड़े गए हैं। जो बाजारों में उमडऩे वाली भीड़ को हटाने काम करते हैं। नगर परिषद की तरफ से भी नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए टीमें भी गठित की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लापरवाही के कारण आई दूसरी लहर
बीते वर्ष जिले में पहली बार कोरोना कम हुआ था तो बाजार खुलने लगे। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों और शादियों में भी लोगों की संख्या बढ़ने लगी। जिसके कारण एक साल बाद फिर से कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी। जो कोरोना की पहली लहर से अधिक खतरनाक साबित हुई। इस बार भी बाजारों में स्थिति ऐसी ही उत्पन्न होने लगी है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ से लगता है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आनी संभावित है।
नियमों का पालन करना अनिवार्य
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ईओ बलबीर सिंह का कहना है कि दुकानदारों को सम-विषम का पालन करना अनिवार्य है। जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे। उनके खिलाफ विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
---
सरिया-सीमेंट विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान सुधीर कालड़ा का कहना है कि अभी गर्मी अधिक होने लगी है। जिसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इसी के कारण कोरोना की चैन भी टूटी है। मगर बाजारों में यदि भीड़ उमड़ी, तो महामारी का खतरा फिर बढ़ सकता है। जब तक कोरोना पूर्ण रूप से खत्म न हो तब तक हमें सरकार की गाइडलाइन की पालना करना जरूरी है।
---
जागरूक हो रहे ग्राहक
पेंट विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान प्रवेश खुराना ने बताया कि कोविड से ग्राहकों के बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था है। ग्राहक बाजारों में कोविड नियमों का पालन करें। ग्राहक भी पहले से जागरूक हो चुका है। बिना मास्क के कोई ग्राहक शहर में आता ही नहीं। यदि कोई आता भी है तो पुलिस चालान के डर से वह मास्क खरीद लेता है।

---
बेवजह घर से न निकले
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन मित्तल ने बताया कि वह ग्राहकों से अपील करते हैं कि कोरोना का प्रकोप अभी कम हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ। इसलिए हम सबको सरकार की गाइडलाइन की पालना करनी जरूरी है। ताकि कोरोना बीमारी को जड़ से खत्म कर सके। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों से घरों में रहने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed