फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pension demand, raod jaam

पेंशन के लिए रोक दी ट्रैफिक

Tue, 01 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 01 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पेंशन और पीने के पानी के लिए लोग सड़क पर उतर आए। मंगलवार को कलायत में बुजुर्गों ने पेंशन के लिए जाम लगा दिया, वहीं गांव देवबन में पीने के पानी के लिए लोगों ने यातायात व्यवस्था ठप कर दी। अधिकारियों ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा देकर जाम खुलवाए।
विज्ञापन


कलायत में पेंशन न मिलने से परेशान गांव खरक पांडवा की महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुभाष श्योकंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई भी पहुंचे। करीब एक घंटे तक लगे जाम में अधिकारी और पुलिस कर्मचारी काफी समय तक महिलाओं को समझाते रहे लेकिन जाम नहीं खोला।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि उनके खाते बात्ता बैंक में खोले हुए हैं, पेंशन वितरित करने के लिए एक व्यक्ति की ड्यूटि भी लगाई हुई है लेकिन फिर भी कई माह से पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन बांटने वाला व्यक्ति ठीक व्यवहार नहीं करता है। तहसीलदार ने महिलाओं को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि अंगूठा मिलान में आ रही परेशानी को दूर करवाया जाएगा। साथ ही कर्मचारी के घर पर पेंशन वितरण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने के पानी का संकट
देवबन गांव में पीने का पानी न मिलने पर भड़के लोगों ने कैथल-पानीपत मार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। निवर्तमान सरपंच कादयान, दिनेश कुमार, मंगत राम, रतिराम, छज्जू राम, किताबा राम, गीता राम ग्रामीणों ने बताया कि जिस नहर से उनके गांव में पीने का पानी आता है वह नहर काफी समय में सूखी पड़ी है। उनको प्रतिदिन पानी के लिए भटकना पड़ता है। विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है जिस कारण मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ एसके भूटानी, जेई विनोद कुमार, एसए राजौंद व तितरम थाना से एसएचओ पहुंचे। लोगों को आश्वासन दिया कि मंगलवार शाम तक पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

लोगों को शीघ्र ही पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों से पानी की मात्रा को बढ़ाने के लिए भी अपील की है।
एसके भूटानी, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed