फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Peacock embroidery and Jodhpuri suit style coat-pants have become the choice of the youth.

Kaithal News: पिकॉक एम्ब्रॉयडरी और जोधपुरी सूट स्टाइल के कोट-पैंट बने युवाओं की पसंद

Sat, 08 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Peacock embroidery and Jodhpuri suit style coat-pants have become the choice of the youth.
कैथल। चेन ब्रुच । संवाद - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल दिखाई देने लगी है। कपड़ों की दुकानों और शोरूम पर इन दिनों कोट-पैंट की मांग में बढ़ोतरी हुई है। युवा हों या बुजुर्ग, सभी अपनी पसंद का नया सेट खरीदने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में आए नए ट्रेंड और स्टाइलिश डिजाइन ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार, तलाई बाजार, कमेटी चौक और छात्रावास रोड स्थित दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
शोरूम संचालक दीपक ने बताया कि इस सीजन में पिकॉक एम्ब्रॉयडरी और जोधपुरी सूट स्टाइल के कोट-पैंट डिजाइन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। शादी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दो हजार से सात हजार रुपये की रेंज में नए सेट मंगवाए हैं, जिनमें फैब्रिक और फिटिंग दोनों पर ध्यान दिया गया है। दीपक के अनुसार इस बार स्लिम-फिट, इटालियन कट और टेक्सचर फैब्रिक वाले सेटों की मांग सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि केवल युवा ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु वर्ग के ग्राहक भी मॉडर्न डिजाइन और नए पैटर्न को बढ़-चढ़कर पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि शादी-समारोह में आकर्षक लुक पाना हर किसी की चाहत होती है और बाजार में उपलब्ध व्यापक वैरायटी से चुनाव करना आसान हो जाता है। कई ग्राहक बताते हैं कि बजट के अनुसार डिजाइन मिल जाना सबसे बड़ी सुविधा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दुकानदारों का मानना है कि जैसे-जैसे शादी की तिथियां नजदीक आएंगी, खरीदारी और बढ़ेगी। उनका कहना है कि इस बार क्वालिटी और डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि ग्राहक संतुष्ट होकर खरीदारी करें। शादी-विवाह की रौनक ने शहर के बाजारों को फिर से जीवंत कर दिया है। कोट-पैंट की बढ़ती मांग से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और उन्हें इस सीजन अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल। चेन ब्रुच । संवाद

कैथल। चेन ब्रुच । संवाद- फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed