फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patients suffering from cough, cold and fever have increased due to change in weather.

Kaithal News: मौसम में बदलाव से बढ़े खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज

Sun, 15 Mar 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough, cold and fever have increased due to change in weather.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव और सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. अमरिंदर ने बताया कि पहले अस्पताल में रोजाना करीब 135 मरीजों की ओपीडी होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह संख्या बढ़कर लगभग 200 तक पहुंच गई है। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द और शरीर में कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है। इन दिनों वायरल बुखार के साथ-साथ टाइफाइड के मरीज भी सामने आ रहे हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में मरीजों को सामान्य दवाइयों और आराम से राहत मिल रही है, लेकिन लापरवाही बरतने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और स्वयं दवा लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed