फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers upset due to lack of buses on local routes

Kaithal News: स्थानीय रूटों पर बसों की कमी से यात्री परेशान

Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of buses on local routes
कैथल।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई है, जिससे स्थानीय रूटों पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में डिपो में केवल 120 बसें चलने योग्य हैं, जबकि सभी रूटों पर सुचारू सेवा के लिए 250 बसों की आवश्यकता है। इस भारी अंतर के कारण, लोकल रूटों पर बसों के फेरे कम हो गए हैं और यात्रियों को कई बार घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ता है। विशेष रूप से कुरुक्षेत्र, जींद और असंध रूट पर यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है।
स्थानीय यात्री अमित और सुरेश ने बताया कि उन्हें बस के लिए एक से दो घंटे इंतजार करना पड़ता है और जब बस आती है, वह अक्सर पूरी तरह भरी होती है। इससे यात्रा करना कठिन और असुविधाजनक समस्या होती हैं। यह स्थिति शाम आठ बजे के बाद और भी कठिन हो जाती है। इस समय के बाद तो जैसे रोडवेज की बसों पर ब्रेक लग जाते हैं। यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं, लेकिन बसों का कोई अता-पता नहीं होता।
विज्ञापन

समस्या का मुख्य कारण पुराने वाहनों का लगातार खराब होना और नई बसों की समय पर आपूर्ति न होना है। इसके कारण सभी रूटों पर नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्ग, महिलाएँ और रोजाना स्कूल-कॉलेज या काम पर जाने वाले लोग इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बसों की संख्या बढ़ाई जाए और लोकल रूटों पर नियमित सेवा सुनिश्चित की जाए। डिपो प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बसों की कमी को जल्द ही पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
रोडवेज जीएम कमल ने कहा कि रोडवेज बेडे में नई बसें आनी हैं। अभी भी सामंजस्य बैठाकर सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed