फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers protested by changing time of trains

ट्रेनों के समय में बदलाव से हर रोज एक से दो घंटे लेट हो रहे यात्रियों का हंगामा

Tue, 09 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passengers protested by changing time of trains
कैथल। जयपुर इंटरसिटी के समय में आए बदलाव के कारण परेशानी झेल रहे यात्रियों का गुस्सा सोमवार रात्रि फूट पड़ा। यात्रियों ने ढांड रेलवे स्टेशन(पिहोवा रोड) पर जयपुर जयपुर-इंटरसिटी ट्रेन रोक कर जमकर नारेबाजी की। यात्री प्रदर्शन करते हुए ट्रेन के सामने लेट गए। अधिकारियों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन हर रोज एक से दो घंटा देरी से घर पहुंच रहे यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में सूचना मिलने पर ढांड पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके यात्रियों को ट्रेक से खदेड़ा तब जाकर दोनों ट्रेनों गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे दैनिक यात्रियों ने कहा कि करीब तीन माह से जयपुर-इंटरसिटी का समय बदलकर सांयकाल से देर रात्रि हो गया है। यह हर रोज करीब एक घंटे तक देरी से आती है। जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्री परेशान रहती है। सांय करीब आठ बजे कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कैथल से कुरुक्षेत्र की ओर रवाना होती है। जिसका करीब साढ़े नौ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचने का समय है। लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि करीब नौ बजे जयपुर-इंटरसिटी कुरुक्षेत्र से निकलती है। इसके बाद इन दोनों ट्रेनों की क्रॉसिंग ढांड स्टेशन पर होती है। लेकिन जयपुर-इंटरसिटी पिछले कई दिनों करीब आधे घंटे तक देरी से ढांड पहुंचती है। तब तक कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्री लेट हो जाते हैं। जिससे उन्हें आगे करनाल व अंबाला की ट्रेनें नहीं पकड़ पाते। साथ ही दिल्ली से आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी कलायत में ही रुकी रहती है। जिससे यात्री परेशान रहते हैं। यात्रियों ने कहा कि वे आगे पूरी-पूरी रात कभी रेलवे स्टेशन तो कभी बस अड्डे पर भटकते रहते हैं। दो-दो घंटे ट्रेन के इंतजार में परेशानी हो रही है। इस बारे में कई बार रेलवे के अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। यात्री जयपुर-इंटरसिटी ट्रेन के आगे ट्रेक पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद मामले की सूचना ढांड थाने में दी गई। सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब नहीं मानें तो यात्रियों को हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा गया। बाद में दोनों ट्रेनें गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस पूरे प्रदर्शन के चलते रात को जयपुर इंटरसिटी करीब एक घंटा व पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मास्टर कैथल रणधीर सिंह का कहना है कि ढांड में प्रदर्शन की सूचना मिली थी। लेकिन बाद में पता चला कि लोग समझाने के बाद शांत हो गए थे।
ढांड रेलवे स्टेशन सिया राम ने कहा कि जयपुर-इंटरसिटी के समय में बदलाव की मांग के कारण लोगों ने ट्रेक पर जाम लगा दिया था। ढांड थाना पुलिस की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर जाम खोल दिया गया था। इसके बाद ट्रेनें चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जयपुर इंटरसिटी का समय
ट्रेन संख्या 19718 चंडीगढ़ जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का वर्तमान समय शाम 6.40 चंडीगढ़ जंक्शन से चलने का है। जो रात 8.20 पर कुरुक्षेत्र पहुंचती है। इसके बाद लोको के इंटरचेंज होने के बाद यह 8.50 पर कुरुक्षेत्र से चलती है। जिस पर रात 9.40 पर कैथल पहुंचने का समय है। लेकिन यह अब 10 बजे के बाद कैथल पहुंचती है। जिस कारण यहां पर दिल्ली से आने 10.20 पर आने वाले 74013 पेसेंजर ट्रेन और शाम के समय जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन भी लेट हो जाती है। 25 अप्रैल से पहले इस ट्रेन का समय दोपहर को 12.40 बजे चंडीगढ़ जंक्शन से चलने का था जो 2.40 पर कुरुक्षेत्र पहुंचती थी। इसके बाद यह कुरुक्षेत्र से 3 बजे चलकर 3.50 पर कैथल पहुंचती थी।

ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार ने कहा कि यात्री ट्रेनों के देरी से आने के कारण परेशान थे। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। इंटरसिटी ट्रेन रोक कर प्रदर्शन की सूचना मिली थी। लोग समझाने पर मान गए और ट्रेन चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed