फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers are facing problems due to single ticket window

Kaithal News: एक ही टिकट खिड़की होने से यात्री परेशानी

Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to single ticket window
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर टिकट की एक ही खिड़की होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बड़े स्टेशन पर भी एक ही टिकट खिड़की होने से यात्रियों को कई बार टिकट नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें मजबूरी में बिना टिकट ही ट्रेन में सवार होकर यात्रा करनी पड़ती है।

पिछले करीब दो साल से एक ही खिड़की पर टिकटें मिल रही हैं, जबकि सुबह के समय एक साथ तीन ट्रेन आने से यात्रियों की भीड़ जुट जाती है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने टिकट की दूसरी खिड़की खोलने के लिए अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। यहां पर दूसरी खिड़की केवल आरक्षित टिकट के लिए खोली जाती है।
विज्ञापन


यात्री पुनीत, रवि, अनिल, अभिषेक, ऋषभ ने बताया कि इसके कारण सबसे अधिक समस्या सुबह के समय होती है। सुबह के समय अब करीब पौने घंटे के अंतराल में एक साथ तीन ट्रेनों की आवाजाही होती है, लेकिन यहां पर कई बार तो ट्रेन आने से केवल 10 से 15 मिनट पहले टिकट मिलनी शुरू होती है। इससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के मुताबिक खुली रहती है खिड़की

स्टेशन पर टिकट से संबंधित कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाती है। नियमों के मुताबिक ट्रेन के आने से कुछ मिनट पहले ही टिकट की खिड़की को बंद करना होता है लेकिन यहां पर लोगों को उचित सुविधा देने के लिए ट्रेन के आने तक खिड़की खुली रहती है। ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। - नरेंद्र शर्मा, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed