फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Party worker Rampal met PM Modi in Yamunanagar wear shoes after 14 year

पीएम मोदी ने पहनाए जूते: प्रधानमंत्री से मिलने के बाद क्या बोले रामपाल? 18 साल की उम्र में भाजपा से जुड़े

Mon, 14 Apr 2025 08:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 08:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यमुनानगर दौरे के दौरान एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पल साझा किया। उन्होंने कैथल निवासी रामपाल कश्यप से मुलाकात की और अपने हाथों से उन्हें जूते भी पहनाए।

विज्ञापन
Party worker Rampal met PM Modi in Yamunanagar wear shoes after 14 year
रामपाल कश्यप को जूते पहनाते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में आयोजित रैली में कैथल जिले के सीवन खंड के गांव खेड़ी गुलाम अली के मूल निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामपाल कश्यप को जूते पहनाए। दरअसल, रामपाल कश्यप ने 2011 में केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार आने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनसे मुलाकात होने तक नंगे पांव रहने का संकल्प लिया था। 

विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रामपाल कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री से मिलने के बाद और उनके माध्यम से जूते पहनने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ जैसे उनकी मुलकात भगवान से हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा की सरकार तो आई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामपाल कश्यप की मुलाकात नहीं हो पाई थी। उन्होंने मुलाकात के बाद ही जूते पहनने का भी संकल्प लिया था। अब यमुनानगर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने उन्हें स्वयं जूते पहनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Party worker Rampal met PM Modi in Yamunanagar wear shoes after 14 year
रामपाल कश्यप को पीएम मोदी ने जूते पहनाए। - फोटो : संवाद

37 साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं रामपाल
रामपाल कश्यप को एक दिन पहले ही पीएम से मुलाकात की जानकारी मिली थी। यही नहीं, जूते पहनाने की इस घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। गौरतलब है कि 55 वर्षीय रामपाल कश्यप 18 साल की आयु में ही भाजपा से जुड़ गए थे। इसके बाद वे पिछले करीब 37 साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे आठवीं पास हैं और वर्ष 2010 से लेकर 2012 तक भाजपा के सीवन मंडल में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पीएम से मुलाकात के लिए गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत राम बाजीगर ने भी प्रधानमंत्री से रामपाल से मुलाकात के लिए प्रार्थना पत्र लिखा था।

Party worker Rampal met PM Modi in Yamunanagar wear shoes after 14 year
रामपाल कश्यप को जूते पहनाते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद

ऐसे लिखी गई पीएम से मुलाकात की पटकथा
भाजपा कार्यकर्ता रिंकू शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली से ठीक 10 दिन पहले ही राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा चीका की ब्राह्मण धर्मशाला में रैली के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए आई थी। इस दौरान रेखा शर्मा ने रामपाल कश्यप से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की और नंगे पांव का वीडियो बनवाया। इस वीडियो को पीएमओ कार्यालय में भेजी थी। अब पीएमओ कार्यालय से एक दिन पहले ही फोन आया कि यमुनानगर में आप आओ। आपकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। 

प्रधानमंत्री ने लिखा- रामलाल को जूते पहनाने का अवसर मिला
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा "हरियाणा के यमुनानगर में आज कैथल के रामपाल कश्यप से मिलने का सौभाग्य मिला। इन्होंने 14 वर्ष पहले एक व्रत लिया था कि ‘मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे मिल नहीं लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा।’ मुझे आज उनको जूते पहनाने का अवसर मिला। मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाए किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें।"

यह भी पढ़ें: कौन हैं रामपाल?: पीएम मोदी से मिलने का 14 साल का वनवास हुआ खत्म, आज तक थे नंगे पैर, प्रधानमंत्री ने बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed