फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   parking problem in kaithal

सड़कों को निगल रही अवैध पार्किंग

Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर में पार्किंग की व्यवस्था संभलने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्य मार्गों पर स्थित बैंकों के बाहर लगने वाली वाहनों की भीड़ जहां जाम का कारण बनती जा रही है वहीं तंग बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और दुकानदारों के अपने वाहनों के कारण जाम की स्थिति रहती है। कई मार्ग तो ऐसे हैं, जहां सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रहती है। इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़कों पर पीली पट्टी लगाने की योजना अब तक कागजों में है।
विज्ञापन


शहर में मुख्य रूप से करनाल रोड, अंबाला रोड पर बैंकों के बाहर बनी अवैध पार्किंग परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां पिहोवा चौक स्थित निजी बैंक के बाहर तो जाम आम हो गया है। यहां दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग कई बार तो सड़क के सेंटर प्वाइंट तक पहुंच जाती है। जिस कारण एक संकरी गली जितनी जगह यहां से गुजरने के लिए बच जाती है। इसके बाद भी पिहोवा चौक पर अवैध रूप से बने ऑटो स्टैंड के कारण भी लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसी तरह अंबाला रोड पर दिन भर अवैध पार्किंग के कारण वाहनों का कब्जा रहता है। यहां बैंकों व अन्य निजी प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण एक सिंगल चार पहिया वाहन के निकलने का भी रास्ता नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेलवे गेट पर रेलवे गेट से लेकर छात्रावास रोड से होते हुए पुराने बस अड्डा परिसर तक हर समय जाम की स्थिति रहती है। यहां लोग सामान खरीदने के लिए आते हैं। इन लोगों के वाहनों एवं दुकानदारों के वाहनों के कारण यहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। दूसरी ओर रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग, सामान रखे जाने के कारण अवैध कब्जों की समस्या भी गंभीर बनी हुई है।

हर बार प्रशासन द्वारा दावा किया जाता है कि सड़कों से अवैध पार्किंग हटाई जाएगी। प्लानिंग होती है लेकिन धरातल पर काम नहीं होता। सरकार को चाहिए कि सड़कों को खाली करवाए। ताकि शहर के लोगों को परेशानी न हो।
प्रेम कुमार, निजी स्कूल में हैडक्लर्क


जब शहर में कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है तो वाहनों को वहां खड़ा क्यों नहीं किया जाता। प्रशासन सड़कों की बजाए वाहनों को पार्किंग की जगहों में ही खड़ा करवाना सुनिश्चित करे। ताकि लोगों का जाम में बेवजह समय खराब न हो।
प्रो. ओपी सैनी

जाम को शेड्यूल में शामिल करके घर से निकलना पड़ता है। हर सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। सरकार से यही अपील है कि सड़कों से अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाए।
शहरवासी अनुज कुमार

यह समस्या प्रशासन के संज्ञान में है। शीघ्र ही शहर की सड़कों से अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सड़कों को खाली करवाया जाएगा। साथ ही सड़कों पर पीली पट्टी भी लगवाई जाएगी।

ईओ, एसके गोयल।

शहर में पार्किंग की जगहों में वाहनों को खड़ा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों से भी यही अपील है कि वाहनों को पार्किंग के लिए निर्धारित जगहों में खड़ा करें। इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
निखिल गजराज, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed