फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parents furious over collection of high fees, sloganeering for access to the mini secretariat

ज्यादा फीस वसूली पर भड़के अभिभावक, लघुसचिवालय पहुंच की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Parents furious over collection of high fees, sloganeering for access to the mini secretariat
Parents furious over collection of high fees, sloganeering for access to the mini secretariat - फोटो : Kaithal
कैथल। निजी स्कूलों में नियमों को ताक पर रखकर विद्यार्थियों से अतिरिक्त फीस वसूलने के आरोप लगाते हुए वीरवार को अभिभावक वीरवार को सड़क पर उतर आए। अभिभावकों ने महाराजा सूरजमल स्टेडियम से लेकर लघु सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। लघु सचिवालय में अभिभावकों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए सीटीएम गुलजार अहमद अभिभावकों के बीच पहुंचे और उनका ज्ञापन लेते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया। अभिभावक इस मांग पर अड़े कि स्कूल संचालकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके बीच बुलाया जाए और बातचीत की जाए।
विज्ञापन

इस पर सीटीएम ने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को सचिवालय में बुलाया और अभिभावकों के प्रतिनिधि मंडल के सामने ही खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी करवाए कि अगर कोई स्कूल फार्म-6 के बिना अभिभावकों से अतिरिक्त फीस लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही परिणाम व विद्यार्थियों का दाखिला रोकने वाले स्कूलों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक करीब तीन घंटे अभिभावक बच्चों के साथ वहीं डटे रहे। पत्र जारी होने के बाद अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन

कई स्कूलों ने विभाग के पास फार्म-6 जमा नहीं कराया
पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोनू बतरा, सचिव गुरमीत गुलाटी, अधीश जैन, हरविंद्र कौर, शिल्पी, काजल, पारुल गुप्ता, शैफी कालड़ा व शैफाली ने कहा कि निजी स्कूलों में फार्म-6 के नियमों को दरकिनार कर कभी बच्चों का परीक्षा परिणाम रोका जा रहा है तो कभी बच्चों की परीक्षाएं नहीं होने दी जा रही। सैकड़ों स्कूल तो ऐसे हैं, जिन्होंने फीस के संबंध में फार्म-6 ही विभाग के पास जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की निर्धारित से कई-कई गुणा ज्यादा फीस अभिभावकों से वसूली जा रही है। इस संबंध में वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में स्कूल अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ डाल रहे हैं। वे नियमानुसार फीस जमा करवा रहे हैं, लेकिन गलत तरीके से थोपी जा रही अतिरिक्त राशि किसी भी सूरत में जमा नहीं करवाएंगे। वहीं समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता ने भी अभिभावकों का समर्थन किया। उन्होंने प्रशासन से अभिभावकों की शिकायत सुनने की मांग की।

सीटीएम गुलजार अहमद ने जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा के माध्यम से पत्र जारी करवाने के बाद अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अभिभावक अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed