फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paper leak mafia is spoiling the future of youth: Surjewala

युवाओं का भविष्य खराब कर रहा पेपर लीक माफिया : सुरजेवाला

Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Paper leak mafia is spoiling the future of youth: Surjewala
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शहर के सत्कार पैलेस में शनिवार को आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन में सरकार के खिलाफ गरजे। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में पेपर लीक माफिया युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। नौ साल में 43 बार पेपर लीक हो चुके हैं।चपरासी औरक्लर्क से लेकर जज तक पेपर बिक जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 लाख रोजगार चाहिए, लेकिन नौ साल में दो लाख भी नहीं मिले। नूंह हिंसा पर सुरजेवाला ने कहा कि हिंसा के बाद उद्योग भी ठप हो गए हैं। यहां पर अब कोई दोगुने वेतन में भी वहां नौकरी नहीं करना चाहता है। कहा कि सवा चार से चल रही भाजपा-जजपा की जोड़ी ने युवाओं के साथ सबसे अधिक विश्वास घात और धोखा यदि किसी से किया तो वह हरियाणा के नौजवान के साथ किया है। हरियाणा में सबसे अधिक 37 प्रतिशत तक बेरोजगारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौकरी की तलाश में युवा सीईटी के पेपर के लिए धक्के खा रहे हैं। अब यह कॉमन एक्सपेटेसन टेस्ट बन गया है। जो इसका नतीजा निकाला, वह साढ़े तीन साल बाद गलत पाया गया है। इसके चलते ही चार अगस्त को सीईटी के नतीजे को खारिज कर दिया। अगले दिन टेंपरेरी स्टे ले लिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए। किसी भी प्रकार से परिणाम नहीं निकाल सकते। छह अगस्त का पेपर जींद में लीक हो गया। लोग पकड़े गए। फिर कहा कि यह पेपर नहीं है। सात अगस्त को 100 में 41 सवाल पुराने आ गए। यह लीक हो गया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि परीक्षा में चहेतों को पास किया, बाकी को फेल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तो पेपर सेट नहीं करते।

उन्होंने कहा कि एचएसएससी हेराफेरी, साठगांठ कमेटी बन गया है। नाराजगी जताते हुए कहा कि हरियाणा के नौजवानों का मजाक बना रखा है। केंद्र में एसएससी का पेपर लीक होता और हरियाणा एचएसएससी का पेपर लीक होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा करते थे दो करोड़ रोजगार हर साल देंगे जबकि साढ़े चार हजार नौकरियां खत्म कर दी। सभी वर्गों के बच्चों का अधिकार छीना जा रहा है। प्रदेश में कौशल विकास निगम में बड़े अफसरों को लगाने का निर्णय लिया।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की सरकार फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम और अन्य जिलों में उद्योगों को खत्म कर रही है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उद्योगों को खत्म करने के सबसे बड़े दोषी उप मुख्यमंत्री हैं। सरकार तो सोने की मुर्गी का अंडा देने वाली मुर्गी यानि व्यापार और व्यापारियों को पीछे धकेलने का कार्य कर रही है।
सम्मेलन में गठबंधन सरकार को कोसा
कैथल। अंबाला रोड स्थित सत्कार पैलेस में युवा कांग्रेस के पूर्व हलका उपाध्यक्ष हरबंश भूरिया व अन्य युवाओं ने युवा संकल्प सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिरकत की। सुरजेवाला ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में एक नंबर पर है। सरकार युवाओं के भविष्य से धोखा करके उनके हकों को मार रही है। बोर्ड में बैठे भाजपा के नुमाइंदे और चेयरमैन युवाओं के भविष्य को बेच रहे हैं। कांग्रेस का शासन आते ही युवाओं के लिए नए आयाम और रोजगार के नए साधन सुनिश्चित किए जाएंगे।

सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में नौकरियों को लेकर एक सटीक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अवसर पर रविकांत रंगा, सुरेंद्र ढुल, आशीष लाम्बा, दीक्षित गर्ग, सतीश चहल, परवीन नैन, सुरेंद्र कुराड़, काला बेरवाल, राहुल पाल, दीक्षित बजरंगी आदि मौजूद रहे।



भाजपा छोड़ कांग्रस में हुए शामिल

सम्मेलन के दौरान भाजपा को अलविदा कहकर लक्की मेहता, दीपक हाबड़ी, शलब मेहता, रविकांत शर्मा, राकेश धीमान, दीपक धींगड़ा, सुमित मेहता, मुकेश सैनी, मोहित सेतिया, नवनीत मदान, जतिन अरोड़ा, अनूप शर्मा, विपिन धींगड़ा, सन्नी सचदेवा और रजत सहोत्रा, शंटी मचल, सरवर मचल, गगन कुमार, बलबीर, हिमांशु लोट, बादल, साहिल शर्मा, सागर लोट, तेजस्वी वैद, कुलविंद्र सैनी, रमन गोयल, सुनील भट्ट, गुलशन मचल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सुरजेवाला ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed