{"_id":"bc43091bcf1339505a312af142c0e42e","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में नाम नहीं, फिर भी पंच का चुनाव लड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में नाम नहीं, फिर भी पंच का चुनाव लड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 10 जनवरी को हुए मतदान में पंच पद के एक प्रत्याशी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था बावजूद उसने नामांकन भर दिया और चुनाव भी लड़ लिया। शिकायत मिलने पर प्रशासन को गलती का एहसास हुआ तो इस वार्ड का चुनाव रद्द कर दिया गया है। अब यहां दोबारा से चुनाव होगा।
जानकारी के अनुसार गांव खुराना के वार्ड नंबर-6 में पंच के उम्मीदवार का वोटर लिस्ट में नाम नहीं था लेकिन गांव में नामांकन पत्रों की जांच के दिन नियुक्त अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और उसे चुनाव चिह्न भी मिल गया। चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही प्रशासन के पास इस संबंध में शिकायत पहुंच गई। इसके बाद इस वार्ड का चुनाव परिणाम रोक लिया गया।
एसडीएम कैथल एवं रिटर्निंग अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि इस वार्ड में उम्मीदवार का वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण चुनाव को रद्द कर दिया है। अब यहां अन्य वार्डों के साथ दोबारा से चुनाव होगा।
विज्ञापन
जिले में 68 पद खाली
जिले भर में सभी ग्राम पंचायतों, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के 5300 से अधिक पदों में से 68 पद खाली रह गए हैं। इनमें गांव बेगपुर में सरपंच पद के लिए कोई उम्मीदवार न मिलने के कारण यहां पद खाली है। इसके अलावा कैथल ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर 10 में कोई नामांकन न आने के कारण यह वार्ड खाली रह गया है। इसके अलावा कैथल ब्लॉक में पंचायत सदस्य 29, गुहला ब्लॉक में 12, पूंडरी में 9, सीवन में 10 व कलायत में 6 पंचायत सदस्यों के पद खाली रह गए हैं। इन सभी के लिए दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे।