फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

सात पंचायतों में सहमति से चुनी गांवों की सरकार

Fri, 01 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Fri, 01 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में कैथल व गुहला ब्लॉक में नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन कई दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। दोनों ब्लॉक की 132 पंचायतों में से सात पंचायतों में सरपंचों का आपसी सहमत से चुनाव कर लिया है, वहीं गांव बेगपुर में सरपंच पद के लिए कोई दावेदार ही नहीं मिला। इस पंचायत में बाद में चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। तीन बजे तक दोनों ही ब्लॉक में चुनाव न लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। देर रात तक बीडीपीओ गुहला और कैथल कार्यालय में कर्मचारी 132 गांवों के नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों की सूची बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक समिति में 50 दावेदार मैदान से हटे
गुहला और कैथल ब्लॉक समिति के 181 दावेदारों में से शुक्रवार को 50 ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें कैथल ब्लॉक में 96 में से 24 ने और गुहला ब्लॉक में 85 में से 36 ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं 2497 पंचों व 287 सरपंचों के कुल उम्मीदवारों में से दोनों ब्लॉक में नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में देर रात तक कैथल व गुहला बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में आपसी सहमति से सरपंचों का चुनाव
गांव हरसौला    नरेश कुमार
देवीगढ़    गुलाब सिंह
उझाना    ज्ञान सिंह
बुडनपुर    हरदीप कौर
भानपुरा    राम मेहर यादव
गोबिंदनगर    राजविंद्र कौर
मानस पट्टी    मुकेश देवी

इस गांव में नहीं मिला दावेदार

गांव बेगपुर में सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति में किसी भी महिला के द्वारा शैक्षणिक योग्यता पूरी न किए जाने के कारण सरपंच पद के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। बीडीपीओ प्रेम कुमार ने बताया कि बेगपुर में सरपंच के लिए कोई उम्मीदवार नहीं आया। यहां पंचों के लिए नामांकन जरूर आए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed