फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

उझाना सहमति से चुनी गांव की सरकार

Fri, 01 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Fri, 01 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक भाई लीला राम के गांव उझाना में आपसी सहमति से पूरी पंचायत का चुनाव कर लिया गया। गांव में सरपंच पद के आठ उम्मीदवारों में से सात ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके साथ ही एमए पास ज्ञान सिंह को
विज्ञापन

सरपंच चुन लिया। साथ ही सभी नौ वार्डों में भी सर्वसम्मति से पंचों का चुनाव कर लिया गया।

गांव में वीरवार से ही सर्वसम्मति के प्रयास किए जा रहे थे। पूर्व विधायक भाई लीला राम, बचना राम, करता राम, पूर्व सरपंच उजागर सिंह व जगीर सिंह की पांच सदस्यीय कमेटी को पंचायत के चुनाव के लिए अधिकृत किया गया। शुक्रवार सुबह गांव के लोग स्कूल में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन


मीटिंग के बाद कमेटी सदस्यों ने सभी आठ उम्मीदवारों में से ज्ञान सिंह को सरपंच चुन लिया। इसके बाद सात सदस्यों ने अपने नाम वापस ले लिए। ज्ञान सिंह एमए पास हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। इसके अलावा  वार्ड नंबर 1 से कुसुम, 2 से कृष्ण कुमार, 3 से गुरनाम सिंह, 4 से जसबीर सिंह, 5 से रामकुमार, 6 से साहब सिंह, 7 से पिंकी देवी, 8 से कुसुमलता व 9 से कुलदीप सिंह को पंच चुना गया। पूर्व विधायक ने चुनाव पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानपुरा में भी दिखा भाईचारा
गांव भानपुरा में सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव कर लिया गया। गांव वासी राममेहर यादव को सरपंच चुन लिया गया। गांव में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। 1150 मतदाताओं के गांव में शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद राम मेहर को सरपंच चुन लिया गया। यह जानकारी गांव वासी विक्रम यादव ने दी। गांव में आठ वार्डों में भी सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed