{"_id":"4da63812beaf3231b4cda413cc970af8","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी शेरू में टूटी आपसी सहमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ी शेरू में टूटी आपसी सहमति
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले गांव खेड़ी शेरू में पंचायत चुनाव को लेकर बनी सहमति टूट गई है। पहले हुई पंचायत में सरपंच का चुनाव आपसी सहमति से किया था लेकिन नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को केवल पांच दावेदारों ने ही अपने नाम वापस लिए जबकि आठ दावेदारों ने नाम वापस नहीं लिए। इन दावेदारों ने खाप प्रधान की अध्यक्षता में हुए फैसले को पलट दिया है।
मालूम हो कि बुधवार को गांव खेड़ी शेरू में खाप के प्रधान इंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति का दावा किया गया था। जिसमें फैसला लिया था कि 13 उम्मीदवारों से अलग पिछड़ा वर्ग के जोगेंद्र सिंह को सरपंच बनाया जाएगा। जिन्होंने नामांकन भरे हैं वे अपने नाम वापस ले लेंगे। उस पंचायत में पंचों के चयन पर भी सहमति बनने का दावा किया गया था।
सरपंच पद के उम्मीदवार रामभज ने बताया कि शुक्रवार को तीन बजे तब नाम वापस लेने की अंतिम तारीख थी, जिस पर पांच उम्मीदवार दिलावर, जागीर, रणधीर, मनदीप, रामपाल ने नाम वापस ले लिए। अब सरपंच पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें रामभज, गुरमेल सिंह, गुरनाम सिंह, डॉ. मोहकम सिंह, किताब सिंह, सतबीर सिंह, धर्मबीर सिंह और गुरमीत सिंह शामिल हैं। उधर, पंच के दस वार्डों में भी सहमति बनाई थी, लेकिन वह भी नहीं टिक पाई। 10 में से 4 वार्डों में चुनाव होगा।
विज्ञापन
रामभज ने बताया कि पहले भी आम सहमति बनाने की बात का विरोध किया था। उसने खाप पंचायत के प्रधान को भी मना कर दिया था कि कोई सहमति नहीं है। इसके बावजूद सर्वसम्मति की बात की गई जिसका परिणाम यह निकला कि शुक्रवार को आठ उम्मीदवार मैदान में आ डटे हैं।
बदनारा गांव में बनी सहमति पर लगा सवालिया निशान
हलके के एकमात्र गांव बदनारा में बनी सर्वसम्मति पर गांव की एक महिला द्वारा सरपंच पद के लिए नामांकन भरने के बाद सवालिया निशान लग गया है। हालांकि ग्रामीण नामांकन भरने वाली महिला के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन महिला उमा देवी के नामांकन के बाद बदनारा की सर्वसम्मति संदेह के घेरे में आ गई है। विदित रहे कि सितंबर में गांव बदनारा के युवाओं और ग्रामीणों के प्रयासों के चलते सर्वसम्मति से गांव में महिला सरपंच चुन ली गई थी और 10 पंचों में से 7 पर सहमति बन चुकी थी। इसके बाद जिले का ये गांव पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आ गया था लेकिन शुक्रवार को गांव की महिला उमा देवी पत्नी राजेश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कर सर्वसम्मति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 सदस्यीय समिति सदस्यों नरेश शर्मा, यशपाल शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश शास्त्री, राकेश शर्मा, अमित शर्मा, रामनिवास शर्मा, नरेश शास्त्री, पूर्व सरपंच सुनील शर्मा, प्रो. सतीश, रोशन लाल, ऋषिपाल, कश्मीरी लाल, तेलूराम, मदन फौजी व नरेश नंबरदार ने बताया कि वे नामांकन भरने वाले परिवार को समझाएंगे।