फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

मानस पट्टी की सरपंच एमए पास

Wed, 30 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 30 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव मानस की दो में से एक पंचायत मानस पट्टी में लोगों ने आपसी सहमति से सरपंच, 11 में से आठ पंचों समेत ब्लॉक समिति के सदस्य का चयन कर लिया है। गांव में सामान्य वर्ग से महिलाओं के लिए इस बार सरपंच की सीट रिजर्व थी। इस पद के लिए गांव की पढ़ी-लिखी बहू मुकेश को चुना गया है।
विज्ञापन


जाट बाहुल्य गांव में सभी बिरादरियों के लोगों ने इस पर सहमति दी है। नामांकन के अंतिम दिन किसी दूसरे उम्मीदवार ने पर्चे नहीं भरे जिससे इन सीटों पर चुने गए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


पिछले पंचायत चुनाव में अस्तित्व में आई ग्राम पंचायत मानस पट्टी में पिछली बार भी आपसी सहमति से रामकुमार को सरपंच चुना गया था। अब गांव की इस पंचायत में दूसरी बार हुए चुनाव में फिर से सर्वसम्मति से प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रामेश्वर ने बताया कि 22 दिसंबर को गांव में बाबा मुरलीगर की समाधि पर सभी बिरादरियों की बैठक हुई थी। अध्यक्षता पूर्व सरपंच दिलीप बाजीगर ने की थी। इसमें लोगों ने सहमति से पंचायत का चुनाव करने पर चर्चा की थी। नरेंद्र की पत्नी मुकेश (28) को सरपंच चुन लिया गया।

इसके साथ ही आठ पंचों को भी सर्वसम्मति से चुन लिया गया। शेष तीन वार्डों में भी आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड नंबर-4 से संदीप, पांच से करनैल सिंह, छह से रमेश धीमान, सात से किरण देवी बाजीगर, आठ से प्रीति शर्मा, नौ से सुनील रंगा हरिजन, दस से राममेहर तथा 11 से कृष्णा को पंच चुना गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 1, 2 व 3 में सहमति नहीं बन पाई है।

ब्लॉक समिति सदस्य का चयन
गांव में ब्लॉक समिति सदस्य का भी सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया है। दो गांवों की पंचायत में करीब 4000 वोट हैं। यहां एक पंचायत में सर्वसम्मति के बाद गांव वासी बंसी लाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य चुन लिया गया। बंसी लाल ने दोनों गांवों के लोगों का आभार प्रकट किया।

पढ़ी लिखी है मुकेश देवी
मुकेश एमए पास है। उसका 11 साल पहले नरेंद्र के साथ विवाह हुआ था। सरपंच बनने के बाद मुकेश ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए पूरे गांव को एकजुट करने का प्रयास करेगी।

महाभारतकालीन सरोवर है गांव में
गांव मानस में मानसरोवर तीर्थ है। इसी तीर्थ के नाम पर गांव का नाम मानस है। इस समय गांव में दो पंचायतें हैं जिसमें मानस व मानस पट्टी के नाम से दोनों पंचायतें हैं।

एसपी कृष्ण मुरारी ने गोद ले रखा है गांव
गांव मानस को एसपी कृष्ण मुरारी ने गोद लिया हुआ है। उन्होंने गांव में सर्वसम्मति से पंचायत के चुनाव का प्रयास किया। जिस पर गांव की एक पंचायत ने उनकी बात मान ली है। साथ ही गांव ने अपनी पिछली बार की परंपरा को भी कायम रखा। बताया जा रहा है कि एसपी ने ब्लॉक समिति सदस्य के सर्वसम्मति से चयन के लिए भी काफी प्रयास किए।


गांव में सर्वसम्मति से चुनाव होना अच्छी बात है। गांव में एक पंचायत में सहमति हो गई है। यह अच्छा निर्णय है। दूसरी पंचायत में भी सहमति का प्रयास किया जा रहा है। गांव के लोगों ने मान रखा, इसके लिए वे गांववासियों के आभारी हैं।
कृष्ण मुरारी, एसपी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed