फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Panchayats and urban bodies will join the vaccination campaign

Kaithal News: टीकाकरण अभियान में जुड़ेंगी पंचायतें और शहरी निकाय

Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayats and urban bodies will join the vaccination campaign
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण (एचपीवी) अभियान में तेजी लाएं। इसको लेकर आमजन को जागरूक करें और अपनी प्रफोर्मेंस में सुधार लाएं। स्कूलों में पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही 14 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण के लिए अभिभावकों से लिखित सहमति लेना सुनिश्चित करें। उपायुक्त अपराजिता सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों को अभियान से जोड़ें। यह टीका बेटियों को भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसलिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारियों के कारण कुछ अभिभावक टीकाकरण से हिचकिचाते हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें और भ्रांतियों को दूर करें। इस अवसर पर डीडीपीओ रितु लाठर, जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------
इसी प्रकार चिकित्सकों के वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों को अभियान से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उपायुक्त अपराजिता ने जिला वासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बेटियों के स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। सिविल सर्जन डाॅ. रेणु चावला ने बताया कि जिले में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। टीकाकरण सभी सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर किया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed